फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल: स्मारक में पर्यटकों के दो दल भिड़े, युवतियों के बीच चले लात-घूंसे

Mon, 29 Mar 2021 09:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल में भिड़े पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताजमहल में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पर्यटकों में मारपीट हो गई। पर्यटकों के दोनों गुट अलग-अलग शहर से आए थे। स्मारक की सुरक्षा में तैनात में सीआईएसएफ के जवानों ने दोनों गुटों में बीच-बचाव कराया। मामले में किसी की भी ओर से शिकायत नहीं की गई है। 

विज्ञापन


घटना रविवार शाम तकरीबन चार बजे की है। रॉयल गेट के बाद किसी बात को लेकर पर्यटकों के दो दलों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनमें मारपीट होने लगी है। महिला पर्यटकों ने भी एक-दूसरे से मारपीट की। स्मारक परिसर में मारपीट होता देख अन्य पर्यटकों में खलबली मच गई। 

सीआईएसएफ के जवान दौड़कर मौके पर पहुंच गए। पर्यटकों को समझाने का प्रयास किया, फिर भी युवतियां एक-दूसरे से भिड़ी जा रही थीं। किसी तरह पर्यटक शांत हुए। मामले में किसी ने शिकायत नहीं की है। बताया जाता है कि जिन पर्यटकों के बीच मारपीट हुई, वे पंजाब और दिल्ली से आए थे। 
विज्ञापन


बता दें कि वीकेंड और होली के अवसर पर ताजमहल में रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। सुबह से ही ताजमहल में प्रवेश के लिए पर्यटकों की कतारें लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें