फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: होली पर सजे ब्रज के मंदिर और चौराहे, हर तरफ रंगोत्सव की धूम

Mon, 29 Mar 2021 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
गोवर्धन का दानघाटी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

होली पर मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिर और चौराहों-तिराहों पर रंगोली से सजावट की गई है। हर तरफ रंगोत्सव की धूम है। रविवार को नगर निगम की टीम ने करीब 15 स्थलों पर यह रंगोली सजाई। मकसद केवल यह था कि होली पर आने वाले श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन की एक अच्छी छवि लेकर जाएं।

विज्ञापन


ब्रज की होली का अलग ही महत्व है। होली पर देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन में आते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु एक अलग ही छवि मन में लेकर जाएं, इसके लिए नगर आयुक्त अनुनय झा ने रंगोली सजाने का पूरा प्लान तैयार किया था। 

इनमें प्रमुख मंदिरों के अलावा चौराहे और तिराहों को भी शामिल कर लिया। रविवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान, श्रीद्वारिकाधीश मंदिर, होलीगेट चौराहे पर रंगोली बनाई गई। इस रंगोली को देखकर हर कोई नगर निगम की इस पहल की तारीफ करता दिखा। 
विज्ञापन


श्रद्धालु भी अपने मन में मथुरा-वृंदावन की अलग ही अच्छी छवि लेकर गए। नगर आयुक्त ने बताया कि मथुरा-वृंदावन के मंदिरों और प्रमुख चौराहों पर रंगोली सजाई गई। इससे एक अच्छा संदेश श्रद्धालु और मथुरा-वृंदावन की छवि लोगों के मन में गई होगी। 

यहां पर सजाई रंगोली
भूतेश्वर तिराहा, मसानी चौराहा, होलीगेट, डीगगेट, सिविल लाइंस, स्टेट बैंक चौराहा, लक्ष्मीनगर, प्रेम मंदिर, विद्यापीठ चौराहा, नगर निगम वृंदावन के सामने, सौ शैय्या,  श्रीकृष्ण जन्मस्थान रेलवे लाइन, पोतराकुंड, द्वारिकाधीश मंदिर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें