फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षागार्ड और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे

Sun, 11 Apr 2021 12:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रविवार को सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो गई। जमकर लात-घूंसे चले। इससे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीचबचाव कराया। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी। इससे कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ गईं। इस खबर को 'अमर उजाला' अखबार और पोर्टल पर प्रमुखता से प्रकाशित किया। 'अमर उजाला' पर छपी के बाद रविवार सुबह ही जिलाधिकारी ने मंदिर प्रबंधन को भीड़ नियंत्रण करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर प्रबंधन भीड़ को कंट्रोल में करें। कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कराएं। इस पर मंदिर प्रबंधन ने इसी हिसाब से दर्शन की व्यवस्था शुरू की। उचित दूरी का पालन कराते हुए श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।  
विज्ञापन


रविवार की सुबह दिल्ली का एक परिवार दर्शन को आया। परिवार के कुछ सदस्य मंदिर में प्रवेश कर गए थे। कुछ सदस्य पीछे रह गए थे, गेट नंबर तीन पर इन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें