फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक से भिड़े तीमारदार, जोरदार हंगामा

विज्ञापन
23एमएनपी-44-जिला अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों से जानकारी लेते हुए - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में सड़क हादसे में घायल दो युवकों के उपचार के लिए पहुंचे तीमारदार बृहस्पतिवार शाम को चिकित्सक से भिड़ गए। अभद्रता करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार और उदय पांडेय बृहस्पतिवार की शाम डीसीएम की चपेट में आकर घायल हो गए थे। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया था। देर शाम घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, परिजन और कुछ भाजपा नेता चिकित्सक पर इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक अंकुर ने स्थिति बिगड़ती देख कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। इस दौरान तीमारदारों ने चिकित्सक के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर स्थिति को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें