फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में नहीं छोड़ने दिए गोवंश, खुला छोड़कर लौटे ग्रामीण

विज्ञापन
23एमएनपी-31-घिरोर के गांव पचावर के जूनियर स्कूल में किसानों द्वारा बंद किया गया गोवंश - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को नगला जुला से करीब 50 गोवंश लेकर पहुंचे ग्रामीणों का कर्मचारियों से विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस भी इसका कोई हल नहीं निकाल सकी। इसके बाद ग्रामीण गोशाला के बाहर ही गोवंशों को छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

नगला जुला क्षेत्र के 12 ग्रामीण 50 गोवंशों को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोशाला में छोड़ने पहुंचे लेकिन यहां मौजूद कर्मचारियों ने गोवंशों को अंदर आने से रोक दिया। विवाद बढ़ा तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन गोवंशों को गोशाला में नहीं लिया गया। करीब दो घंटे तक नगर पालिका और अन्य अधिकारियों से बातचीत का दौर चलता रहा। इस दौरान कर्मचारियों और पुलिस ने उच्चाधिकारियों से भी बात की, लेकिन जब गोवंशों के प्रवेश की सहमति नहीं बनी तो ग्रामीण उन्हें गोशाला के बाहर ही छोड़कर चले गए। गोवंश पूरे दिन गोशाला के बाहर ही घूमते नजर आए। बाद में कर्मचारियों ने उन्हें इधर-उधर भाग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें