केंद्रीय हिंदी संस्थान में विदेशी छात्राएं (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
सीमा पर तनाव के बीच चीन के छात्र भारत आकर हिंदी सीखने के इच्छुक हैं। आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान को शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए चीन के छह छात्रों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।
आगामी सत्र के लिए अब तक संस्थान को 15 देशों से 60 आवेदन मिल चुके हैं। कोरोना के कारण 31 जुलाई तक कक्षाएं नहीं संचालित होनी है। उसी के हिसाब से प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
चीनी छात्रों के आवेदन पर केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक प्रो. नंद किशोर पांडेय ने बताया कि चीन के छात्रों के प्रवेश के संबंध में निर्णय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को निर्णय लेना है।