मैनपुरी। सुदिती किड्स स्कूल, हरिदर्शन नगर में मंगलवार को नवरात्र को लेकर संास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गुजरात के प्रसिद्ध नृत्य गरबा का प्रदर्शन करते हुए भगवती अंबे मां का पूजन किया।
सुदिती किड्स स्कूल हरिदर्शन नगर में केजी कक्षा के नन्हे-मुन्हे छात्र-छात्राओं ने नवरात्र को लेकर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गरबा नृत्य करते हुये देवी मां की आराधना की। बालक एवं बालिकाओं ने गुजरात के परंपरागत परिधान पहन कर गरबा नृत्य किया। बच्चों को गरबा के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने बताया कि गरबा नृत्य गुजरात राज्य का लोकप्रिय लोक नृत्य है, जो गीत, नृत्य और नाटक की समृद्ध परंपरा का निरूपण करता है। यह मिट्टी के मटके, जिसे गरबा कहते हैं, को पानी से भर कर इसके चारों ओर महिलाओं द्वारा किया जाने वाला नृत्य है। कैंपस कोआर्डीनेटर अलका दुबे, शिक्षिका रंजना मित्तल, अतीक्षा उपाध्याय, स्वाती गुप्ता, श्रृद्धा दीक्षित, नीतू यादव, प्रीती मौजूद रहीं।