फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: अस्पताल में तड़पती रही बच्ची, नहीं मिला इलाज, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर भी लगाई गुहार

Fri, 10 Sep 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

परिजनों ने चिकित्सक से बच्ची को भर्ती करने को कहा लेकिन स्टाफ ने बेड न होने की बात कहकर बच्ची को भर्ती करने से इनकार कर दिया। बुखार से तप रही बच्ची को भर्ती कराने के लिए परिजन अस्पताल के बाहर बैठकर जिले के अफसरों को फोन लगाते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में बच्ची को भर्ती कराने के लिए परिजन रात भर सौ शैय्या अस्पताल में भटकते रहे। जिले के प्रशासनिक अफसरों को फोन कर बच्ची को भर्ती कराने की गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल किया गया लेकिन बच्चे को भर्ती नहीं किया गया। आखिरकार परिजन बच्चे को घर ले आए। गुरुवार को भी सौ शैय्या अस्पताल में बच्चे को भर्ती न कर दवा देकर घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी प्रिया (5) को बुधवार रात तबीयत खराब हो गई। रात करीब 11 बजे परिजन बच्ची को लेकर सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। यहां परिजनों ने चिकित्सक से बच्ची को भर्ती करने को कहा लेकिन स्टाफ ने बेड न होने की बात कहकर बच्ची को भर्ती करने से इनकार कर दिया। बुखार से तप रही बच्ची को भर्ती कराने के लिए परिजन अस्पताल के बाहर बैठकर जिले के अफसरों को फोन लगाते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी कॉल मिलाया लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। थक-हारकर परिजन बच्ची को लेकर घर लौट गए। गुरुवार सुबह उपचार मिलने की आस में परिजन बच्ची को लेकर दोबारा सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। यहां दवा देकर चिकित्सक ने बच्ची को घर ले जाने को कह दिया। 
रिपोर्ट के आने का इंतजार
द्वारिकापुरी निवासी पवन अपनी बेटी शालिनी को बुखार आने पर सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां बच्ची को भर्ती करने की गुहार लगाई लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें दो गोलियां थमा दीं और रिपोर्ट आने के बाद भर्ती करने की बात कही। इसके बाद पवन बुखार से तपती बच्ची को लेकर पूरे दिन सौ शैय्या के बाहर रिपोर्ट के आने का इंतजार करता रहा। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. हंसराज का कहना है कि अस्पताल में किसी बालिका को भर्ती नहीं किए जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है और कोई शिकायत करेगा तो जांच कराई जाएगी। भर्ती लायक आने वाले प्रत्येक मरीज को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

कासगंज में बुखार का कहर: बालिका, प्रधानाचार्य और जनऔषधि कर्मी सहित छह की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें