फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने रुकवाया बाल विवाह

Thu, 13 Nov 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र में समय से सूचना मिलने पर बुधवार को बाल विवाह होने से रोक लिया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने किशोरी के परिजन को किशोरी समेत 13 नवंबर को बाल कल्याण समिति न्यायपीठ में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को बुधवार को गांव रमपुरा में 14 साल की बच्ची की शादी होने की सूचना मिली थी। औरैया जिले के गांव देवराव से 19 नवंबर को बरात आनी थी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेश पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम और थाना पुलिस बच्ची के घर पहुंचे। जांच में बच्ची की उम्र 14 साल तीन माह मिली जिसके बाद परिजन को शादी रोकने को कहा गया। किशोरी के पिता को 13 नवंबर को बालक कल्याण समिति न्यायपीठ में किशोरी सहित उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला कोऑर्डिनेटर राजीव कुमार, केस वर्कर जयचंद कुमार, पर्यवेक्षक किरण कुमारी, काउंसलर स्वाति चौहान, सब इंस्पेक्टर थाना कुर्रा आदेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें