फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विनायकपुर नगला मनु मार्ग की कराई जाएगी मरम्मत

Thu, 13 Nov 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विनायकपुर-नगला मनु मार्ग के लोगों की दिक्कतें जल्द समाप्त होने जा रही हैं। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की मरम्मत कराने के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है। जल्द ही यहां निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विनायकपुर-नगला मनु मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रीय लोग कई बार जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों से इस समस्या के निराकरण के लिए मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने लोगों की समस्या के निराकरण के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिशासी अभियंता एके अरुण ने बताया कि धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यदायी संस्था नामित होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें