फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर के बाहर झूल रहे तार से करंट लगा, मासूम की मौत

Mon, 15 Jun 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
घर के बाहर झूल रहे बिजली के तार से करंट लगने पर मासूम की मौत
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बा पिनाहट के चांदनी चौक क्षेत्र में रविवार शाम घर के बाहर खेल रहे एक पांच वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


चांदनी चौक निवासी अजय का 5 वर्षीय पुत्र देवेश रविवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान घर के बाहर झूल रहे बिजली के तार की चपेट में आने से उसे करंट लग गया। देवेश झुलस गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना से मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें