फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दर्दनाक हादसा: मिट्टी की ढाय गिरने से बच्ची की मौत, महिला समेत चार घायल

Mon, 11 Oct 2021 10:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के पिढौरा के रीठई गांव में मिट्टी खोदते समय बड़ा हादसा घटित हो गया। ढाय गिरने से चार बच्चे और एक महिला मिट्टी में दब गए। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। अन्य तीन घायल हो गए। 
विज्ञापन
आगरा: गांव में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव रीठई के जंगल में रविवार को मिट्टी की ढाय गिरने से महिला और चार बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल उन्हें बाहर निकला, लेकिन तब तक एक बच्ची की मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला और तीन अन्य बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


गांव रीठई निवासी अनीता देवी(35) पत्नी सतपाल सोमवार को घर लिपाई के लिए जंगल से मिट्टी लेने गई थी। उसके साथ गांव के अपजेस(16) पुत्र डिप्टी सिंह, अंशु(8) पुत्री दिलीप सिंह, रितिक(6) पुत्र गिरीश चंद, गुंजन(8) पुत्री पंचम सिंह थे। मिट्टी की खोदाई करते समय अचानक ढाय गिरने से महिला समेत सभी बच्चे दब गए। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

उन्होंने आनन फानन में मिट्टी हटाकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक गुंजन की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एसडीएम बाह अब्दुल बासित, राजस्व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी दी। बच्ची और घायलों के परिजनों ने शासन प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शादी का वादा कर शोषण: ऑटो चालक के चंगुल से भागी युवती, लगाए गंभीर आरोप
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें