फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Jayanti 2025: रोशनी से जगमग भीमनगरी...आज सीएम योगी करेंगे समारोह का उद्घाटन, होंगे सांस्कृतिक आयोजन

Tue, 15 Apr 2025 01:20 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

भीमनगरी समारोह की भव्यता देखते ही बन रही है। भीमनगरी रोशनी से जगमग है। मंगलवार को भीमनगरी समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सीएम के आने का कार्यक्रम भी जारी हो गया है।
विज्ञापन
भीम नगरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर-11 को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सड़कें नीली रोशनी से जगमगा रही हैं। जगह-जगह स्वागत द्वार व मंच सजे हैं। मौका है भीमनगरी समारोह का। मंगलवार शाम 6 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भीमनगरी का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


 

सोमवार को भीमनगरी में डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती पर केक काटा गया। उधर, शाम को काजीपाड़ा से प्रसिद्ध शोभायात्रा निकाली गई। 18 अप्रैल तक भीमनगरी समारोह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अध्यक्ष विजय सिंह कर्दम और महासचिव ई.महेश चंद्र के अनुसार 15 अप्रैल को उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

 

आगरा के प्रभारी व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी आएंगे। 16 अप्रैल को बौद्ध रीति से दहेज रहित आदर्श सामूहिक विवाह समारोह होगा। इसमें अनुसूचित व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण शामिल होंगे। 17 अप्रैल को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समाज के बुजुर्गों का अभिनंदन होगा। 18 अप्रैल को समापन और 2026 के लिए भीमनगरी की घोषणा होगी।

 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
- शाम 5:40 बजे लखनऊ से आगरा के लिए सीएम प्रस्थान करेंगे।
- 6:25 बजे विमान से आगरा के खरिया हवाई अड्डे पर आगमन।
- 6:30 बजे खेरिया हवाई अड्डे से आवास विकास कॉलोनी प्रस्थान।
- 6:50 बजे सेक्टर-11 स्थित भीमनगरी समारोह में आगमन।
- 8 बजे तक भीमनगरी उद्घाटन व शोभायात्रा समारोह में रहेंगे।
- 8:20 बजे भीमनगरी से खेरिया हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें