फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा की शरण में पीड़िता: वृंदावन में पोशाक बेच रही छत्तीसगढ़ की महिला सिपाही, अफसरों पर लगाए शारीरिक शोषण के आरोप

Wed, 01 Sep 2021 07:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

थाना राजेंद्र नगर के उपनिरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि आरक्षी की मां की तहरीर पर 21 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। मानसिक और शारीरिक शोषण के संबंध में उपनिरीक्षक का कहना है कि यह जांच का विषय है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ पुलिस में महिला सिपाही पद पर तैनात महिला को न्याय न मिलने पर कन्हैया की नगरी में आ पहुंची है। आठ महीने से लापता महिला सिपाही वृंदावन में पोशाक बेचते मिली है। सिपाही की गुमशुदगी उसकी मां ने दर्ज कराई थी। सिपाही ने छत्तीसगढ़ पुलिस के आलाधिकारियों पर मानसिक व शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने वापस जाने से साफ इनकार कर दिया। फिलहाल सिपाही वृंदावन कोतवाली के सुपुर्द में है। 

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ पुलिस की स्पेशल टीम ने बुधवार की दोपहर परिक्रमा मार्ग स्थित गौरीगोपाल आश्रम के समीप से सड़क किनारे पोशाक बेचते एक महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस महिला को वृंदावन कोतवाली लेकर पहुंची। उसी वक्त महिला सिपाही ने मीडिया के सामने चौंकाने वाले खुलासे कर डाले। बताया कि वह कोई अपराधी नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ पुलिस की महिला आरक्षी है। वह पिछले आठ महीने से वृंदावन में रहकर जीवनयापन कर रही है। कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा साजिशन मानसिक व शारीरिक शोषण किया जा रहा था। अपने शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए उसने 2007 व 2016 में शिकायतें दर्ज करायी थीं लेकिन मामला पुलिस के अधिकारियों से जुड़ा होने के कारण कार्रवाई होना तो दूर उल्टे उसे ही साजिश में फंसाया जा रहा था। महिला आरक्षी ने अपने पति और मां पर भी गंभीर आरोप लगाए। कहा कि मां और पति ने उसकी मदद करने के बजाए पुलिस अधिकारियों का साथ दिया। 
गुमशुदगी थी दर्ज
आरोप लगाया कि 2018 में वह जिस थाने में तैनात थी, उसी थाने में तैनात एक दरोगा ने उसका शारीरिक शोषण किया। परेशान होकर वह नौकरी से त्यागपत्र देकर वृंदावन आकर रहने लगी। 26 दिसंबर 2020 से वृंदावन में ही रह रही हूं। इस बारे में रायगढ़ के थाना राजेंद्र नगर के उपनिरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि आरक्षी की मां की तहरीर पर 21 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। मानसिक और शारीरिक शोषण के संबंध में उपनिरीक्षक का कहना है कि यह जांच का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई की मार: आगरा में घरेलू सिलिंडर पर 25 रुपये, व्यावसायिक 70.50 रुपये महंगा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें