फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छलेसर कैंपस और बीएसए कॉलेज मथुरा ने जीते उद्घाटन मैच

Sun, 16 Nov 2025 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
राजा बलवंत सिंह कॉलेज परिसर में डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट पु - फोटो : samvad
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, अंतर-महाविद्यालीय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन राजा बलवंत सिंह कॉलेज, आगरा में हुआ। प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई और 18 नवंबर तक आरबीएस कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर खेली जाएगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव और विश्वविद्यालय खेलकूद विभाग के निदेशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना ने किया। पहले दिन बीएसए कॉलेज मथुरा और सेंट जोंस कॉलेज, आगरा के मध्य मैच खेला गया। जिसमें बीएसए कॉलेज ने 62 रनों से सेंट जोंस को हराया।

दूसरा मैच छलेसर कैंपस और आईईटी कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें छलेसर कैंपस ने आईईटी से 76 रनों से मैच जीत लिया। चयनकर्ता में प्रो. अनुपम सक्सेना, डॉ. संजय सिंह चौहान रहे। इस दौरान डॉ. रुचि श्रीवास्तव, प्रो. जगदीश यादव, प्रो. कृपाशंकर, प्रो. रामवीर सिंह, प्रो.अजय, प्रो. संजीव पाल, डॉ. डीके सिंह, प्रो. निशांत चौहान, डॉ. आनंद पाराशर, डॉ. आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें