फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2026: मियांपुर के केंद्र पर नकल की आशंका, व्यवस्थापक हटाए गए; 25 हजार छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 24 Feb 2026 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान मियांपुर और एत्मादपुर केंद्रों पर सीसीटीवी में संदिग्ध गतिविधि मिलने पर कार्रवाई की गई, एक केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया और नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान मियांपुर, एकता क्षेत्र के एक केंद्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा के दाैरान सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध गतिविधि दिखी। इस पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं एत्मादपुर के केंद्र में संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर डिबार करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में सचल दल को एक कक्ष निरीक्षक की जेब से मोबाइल मिला। इस पर केंद्र व्यवस्थापक को प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


 

संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि मियांपुर के केंद्र के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। कक्ष संख्या तीन में नजर आया कि परीक्षार्थी आपस में बात कर रहे हैं। इससे आशंका है कि वह नकल कर रहे थे। इस पर जिलाधिकारी कार्यालय को जानकारी दी गई। केंद्र व्यवस्थापक राम मोहन को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर सहायक केंद्र व्यवस्थापक मान सिंह को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार ने थाना एकता में तहरीर दी।

 

दूसरा मामला ईश्वरी प्रसाद इंटर काॅलेज, रहनकलां का है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में संदिग्ध गतिविधि दिखी थी। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर को काॅलेज को डिबार करने का नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। वहीं सोमवार को सुबह की पाली में रुनकता स्थित चौधरी किरण एकेडमी में निरीक्षण के दौरान एक कक्ष निरीक्षक की जेब में मोबाइल मिला, जिसके बाद डायट प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। इसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

मंडल में 25 हजार ने छोड़ी परीक्षा
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि आगरा मंडल में परीक्षा केंद्रों पर सख्ती से 25 हजार परीक्षार्थी अब तक परीक्षा छोड़ चुके हैं। मंडल के पांच सचल दलों ने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी में 65 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सतर्कता बरती। आगरा के पांच सचल दल भी सक्रिय रहे।
विज्ञापन

अंग्रेजी की परीक्षा 4641 ने छोड़ी
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में 4641 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 60017 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 55376 ही उपस्थित हुए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें