फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक के क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये की ठगी

Tue, 25 Jun 2024 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के नगला नया दीवानी रोड निवासी एक युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। क्रेडिट कार्ड की सुविधाओं में संसोधन के नाम पर ठग ने बातों में फंसाकर दो बार में खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने बैंक से संपर्क कर कार्ड ब्लॉक कराया। मंगलवार को साइबर थाने में शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नगला नया दीवानी रोड निवासी अरुण कुमार गौतम ने बताया कि सोमवार की सुबह वह घर पर थे। तभी उनके मोबाइल पर किसी अंजान नंबर से एक कॉल आई। जब बात की तो फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड में सीपीपी प्लान लगा है। जिसका चार्ज भी आप पर लगेगा। यदि सीपीपी प्लान व अन्य चार्ज को खत्म करना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक कर संपर्क करें।
बातों में आकर अरुण ने लिंक को क्लिक किया और फर्जी बैंक की बेवसाइट ओपन हो गई। इसके बाद ठग ने एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा। जैसे ही एप डाउनलोड की। इसके कुछ ही देर बाद क्रेडिट कार्ड से दो बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। ठगी की जानकारी होते ही अरुण ने बैंक से संपर्क कर कार्ड ब्लॉक करा दिया। जिसके चलते अगला 40 हजार का ट्रांसजेक्शन होने से बच गया। पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें