फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नौकरी लगवाने के नाम पर 1.80 लाख रुपये ठगे

Mon, 01 Apr 2024 02:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर 1.80 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

-वापस मांगने पर दी धमकी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

कुरावली। गांव रजापुर निवासी एक युवक से स्वास्थ्य विभाग और रोडवेज में नौकरी का झांसा देकर 1.80 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी का पता लगने के बाद पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रजापुर निवासी मंजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में गांव जखौआ निवासी नामजद लोगों ने उसे स्वास्थ्य विभाग या रोडवेज में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। नौकरी लगवाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये नामजद लोगों ने नकद लिए और 30 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। कुछ दिन बाद उसे एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया गया। जब वह अलीगढ़ रोडवेज में ज्वाइनिंग लेटर लेकर गया तो पता चला कि वहां कोई भर्ती नहीं है। उसे दिया गया ज्वाइनिंग लेटर फर्जी है। तब उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। अब उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो वह लोग आज कल कह कर टरकाने लगे। कुछ दिन पहले रुपये मांगने पर असलहा दिखाकर गाली गलौज करते हुए धमकी दी गई। पीड़ित ने बताया कि नामजद लोगों ने कई और लोगों से भी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें