फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह की शिक्षा: आगरा कॉलेज से स्नातक और फिर एलएलबी, इस तरह जुड़ा ताजनगरी से गहरा नाता

Fri, 09 Feb 2024 04:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संजीव जूरैल, आगरा

सार

Chaudhary Charan Singh: ताजनगरी से चौधरी चरण सिंह का अटूट नाता रहा। यहां आगरा कॉलेज से उन्होंने स्नातक और विधि स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने वैश्य छात्रावास में रह कर अध्ययन किया था।
 
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bharat Ratna To Chaudhary Charan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह को भारत रत्न देने का एलान किया गया है। चरण सिंह का जन्म किसान परिवार में हुआ था। उनका आगरा से अटूट रिश्ता था। आगरा में उन्होंने युवावस्था के कई साल गुजारे।  उनकी पढ़ाई लिखाई आगरा कालेज में हुई। चरण सिंह ने उच्च शिक्षा आगरा कालेज से प्राप्त की थी। छात्र जीवन  में वह बाग मुजफ्फर खां चौराहे पर स्थित वैश्य बोर्डिंग हाउस में रहते थे।
विज्ञापन


शिक्षा हासिल करने के लिए चरण सिंह आगरा आए। उस समय आगरा शिक्षा का बड़ा केंद्र था।  चौधरी चरण सिंह ने बीएससी में दाखिला लिया और आगरा कालेज से 1923 में स्नातक बने। बीएससी करने के बाद उन्होंने संस्थागत छात्र के रुप में एलएलबी में आगरा कालेज में ही प्रवेश लिया। वह यहां से विधि स्नातक भी हुए।

वकालत के साथ ही देश के स्वतंत्रता आंदोलनों में जुड़कर योगदान दिया। बाद में राजनीति का लंबा सफर तय करते हुए वह प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे। चौधरी चरण सिंह जब प्रधानमंत्री बने तो आगरा कालेज के तत्कालीन प्राचार्य सूरज नारायण श्रीवास्तव ने बयान जारी करके हर्ष व्यक्त किया था।
विज्ञापन


बाद में जब वह राजनीतिक जीवन में सक्रिय हुए तो आगरा आते रहे। उत्तर प्रदेश में मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रुप में वह कई बार आगरा आए। ब्रज क्षेत्र की राजनीति में भी उनके बड़ी संख्या में कट्टर समर्थक थे। आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस आदि क्षेत्रों में उनका खासा प्रभाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें