फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस लेने में दक्कित होने पर तीन माह के बच्चे सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में परिवर्तन लोगों को बीमार कर रहा है। सर्दी-जुकाम, बुखार के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 622 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सांस लेने में दिक्कत होने के चलते तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से मौसम में अचानक बदलाव आया। बारिश के बीच सर्दी बढ़ने से बुखार, जुकाम, खांसी, सर्दी, निमोनिया और सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ी हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम, सर्दी और बुखार से पीड़ित पहुंचे। इनमें बच्चों की संख्या अधिक रही।
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला पंडाली निवासी अजीत कुमार के तीन माह के पुत्र प्रियांशु को शुक्रवार को अचानक सर्दी लगने से सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार के गांव औडेंय मंडल निवासी महावीर सिंह की 80 वर्षीय पत्नी रानी देवी को शुक्रवार की रात अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे पर डॉक्टर बचा नहीं सके। इसी तरह शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी 72 वर्षीय हरिनरायन तिवारी को कुछ दिन से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शुक्रवार की देररात हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी ईएमओ वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम ने बताया कि तीनों मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था। परिजनों के अनुसार उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

----
इन कारणों से सांस लेने में हो सकती है दिक्कत
-जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. जेेजे राम ने बताया कि सर्दी में किसी भी व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। सांस की नली में इंफेक्शन या अन्य कारण से सूजन आना, अधिक वजन होना, सीने में इंफेक्शन होना, अधिक समय तक तनाव में रहना प्रमुख कारण हैं। दिक्कत होने पर तत्काल विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज लेना चाहिए।
विज्ञापन

----
ये लक्षण दिखें तो न करें लापरवाही
-सांस लेने में दिक्कत होना
-बुखार के साथ सर्दी लगना
-तीन दिन से अधिक खांसी होना
-जुकाम-खांसी के साथ बुखार आना
-सीने में तेज दर्द होना
-----
बचाव के उपाय
-बच्चों और बुजुर्गों का सर्दी से बचाव रखें
-बुजुर्ग ऐसे स्थान पर लेटें जहां हवा न पहुंचे
-अस्थमा के मरीज हैं तो सर्दी में न टहलें
-सांस के मरीज धुआं और धुंध से बचाव रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें