रामबाग पर हटवाया अतिक्रमण
शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर आईजी रेंज नवीन अरोरा कवायद कर रहे हैं। अतिक्रमण हटाने से लेकर ट्रैफिक लाइट के संचालन से ट्रैफिक चलाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को वाटर वर्क्स पर सड़क पर खड़ीं बसों के चालान किए गए थे।
एसएसपी ने मुनिराज जी. ने भी निरीक्षण किया था। शुक्रवार शाम को एसएसपी रामबाग चौराहे पर पहुंचे। यहां पर अतिक्रमण हटवाया गया। वाहनों की पार्किंग 70 मीटर दूर की गई। इसके अलावा ट्रैफिक लाइट के हिसाब से बैरियर भी लगाए गए।