फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो में बैठी महिला के गले से चेन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुरसीकरी। किरावली से टेंपो में बैठकर फतहेपुरसीकरी आ रही महिला के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई। पीड़िता ने टेंपो में बैठी महिलाओं पर आशंका जताई है।
विज्ञापन

ग्राम उंदेरा निवासी रविंद्र सिंह की पत्नी मंजू देवी ने पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर उनका बेटा उन्हें सीकरी आने के लिए किरावली चौराहे पर खडे़ एक टेंपो में बैठा दिया था। टेंपो में पहले से ही तीन महिलाएं बैठी थीं। आरोप है कि ये महिलाएं जेबकट थीं। उन्होंने उसे बातों में उलझाकर उसके गले से दो तोला वजन की सोने की चेन चोरी कर ली। उसे घटना की जानकारी बाईपास मोड़ पर टेंपो से उतरने पर हुई। तब तक टेंपो में बैठी महिलाएं भी उतरकर जा चुकी थीं। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। थाना प्रभारी श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि गले से चेन चोरी की शिकायत मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें