फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग हुआ सक्रिय: पालीवाल पार्क में टहल रहे व्यापारी से लूटी चेन, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Tue, 17 Oct 2023 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में बाइकर्स गैंग फिर सक्रिय हो गया है। पालीवाल पार्क में टहल रहे व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बाइक से आए बदमाशों ने झपट्टा मारकरा व्यापारी के गले से सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बाइकर्स गैंग फिर सक्रिय हो गया है। सोमवार सुबह गैंग ने पालीवाल पार्क में टहलने आए व्यापारी से चेन लूट ली। व्यापारी ने पीछा किया, लेकिन बदमाश भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। लेकिन, बदमाश का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


छत्ता निवासी व्यापारी खगेश वार्ष्णेय सोमवार तड़के पालीवाल पार्क में टहलने आए थे। टहलने के दौरान उनके पास बाइक पर एक बदमाश आया। उसने हेलमेट पहन रखा था। व्यापारी के गले पर पीछे से झपट्टा मारा। चेन तोड़कर बाइक तेजी से भगा ले गया। यह देखकर खगेश ने शोर मचाया। बाइक सवार का पीछा किया, लेकिन वह वजीरपुरा की तरफ भाग निकला।

खगेश ने पुलिस को बताया कि वह पीछे दौड़ने की वजह से बाइक का नंबर नहीं देख सके। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूर्व में लूट करने वाले बदमाशों का डाटा भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


वारदातों पर अंकुश नहीं
पुलिस चोर-लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। मगर, जैसे ही एक गैंग पकड़ा जाता है दूसरी वारदात सामने आ जाती है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं। शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इसके बावजूद बदमाश वारदात कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: हिस्ट्रीशीटर ने किया पत्नी के प्रेमी का अपहरण, छोड़ने के लिए रखी ऐसी शर्त; पुलिस को भी माननी पड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें