फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोमांचक मैच में चाहर क्रिकेट अकादमी चैंपियन

Sun, 05 Apr 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विजेता ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
आगरा। ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को हुआ फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इसमें चाहर क्रिकेट अकादमी ने रेनबो फाइटर्स को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

फतेहाबाद रोड के जेबी ग्राउंड पर रेनबो फाइटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में 193 रन बनाए। जवाब में चाहर क्रिकेट अकादमी ने 39.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चाहर अकादमी की ओर से आयुष सोलंकी ने 66 रन की संयमित पारी खेली। शुभेंद्र कुमार ने 52 रन बनाए। कप्तान आदित्य यादव ने अंत में 13 रन की तेज पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। गेंदबाजी में दैविक तिवारी ने सात ओवर में 34 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया।

मुकाबले के स्टार खिलाड़ी अभिज्ञान विक्रम सिंह रहे, जिन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज दोनों चुना गया। उन्हें 5000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार चाहर अकादमी के आदित्य शर्मा को दिया गया। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए बालाजी क्रिकेट अकादमी के आदित्य को सम्मानित किया गया। बेस्ट फील्डर का पुरस्कार बालाजी क्रिकेट अकादमी को जबकि इमर्जिंग प्लेयर का सम्मान इसी अकादमी के आकाश को दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि भूमेंद्र पाल उपस्थित रहे। उनके साथ रोहन शर्मा, मनोज, जगवीर सिंह राणा, सतेंद्र सिंह राणा (आयोजक), संतोष राणा भी मौजूद रहे। अंत में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया, जिससे आयोजन सफल और यादगार बना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें