फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में बुलियन कारोबारी पर सेंट्रल जीएसटी का सर्वे, देर रात तक जारी रही कार्रवाई

Sun, 10 Mar 2024 07:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

चौबेजी का फाटक स्थित राम बुलियन पर शाम को जीएसटी की टीम ने सर्वे किया। जीएसटी की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। वहीं इस कार्रवाई से सराफा बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। 
 
विज्ञापन
बुलियन कारोबारी पर सेंट्रल जीएसटी का सर्वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्टेट जीएसटी के बाद सेंट्रल जीएसटी ने सराफा बाजार का रुख किया है। शनिवार की शाम को सेंट्रल जीएसटी ने चौबे जी का फाटक स्थित बुलियन कारोबारी फर्म राम बुलियन पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की, जो देर रात तक चलती रही। जीएसटी के सर्वे के कारण शाम को ही चौबे जी का फाटक के साथ किनारी बाजार, जौहरी बाजार, नमक की मंडी की सराफा दुकानें बंद कर दी गईं।
विज्ञापन


दूसरे शनिवार के अवकाश के दिन सेंट्रल जीएसटी की टीम ने जैसे ही चौबे जी का फाटक स्थित राम बुलियन पर सर्वे शुरू किया, कारोबारियों में हड़कंप मच गया और चंद मिनटों में ही दुकानों के शटर बंद कर व्यापारी चले गए। राम बुलियन पर जीएसटी के 30 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी सर्वे में शामिल हैं।

बुलियन फर्म के खिलाफ बिलों में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसमें जीएसटी की बड़े पैमाने पर चोरी की आशंका जताई गई। सर्वे में सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों ने देर रात तक कार्रवाई जारी रखी। स्टॉक रजिस्टर, कंपनी के कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल में मौजूद डेटा की जांच की जा रही है। कच्चे बिलों और स्टॉक के साथ इनवॉइस और रिटर्न में मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें