केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं के परिणाम में आगरा के दिल्ली पब्लिक स्कूल के देव ईशान अग्रवाल को 99.4 फीसदी अंक मिले हैं। ईशान ने तीन विषयों इतिहास, अर्थशास्त्र और गणित विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। इन्होंने कक्षा 10वीं की परीक्षा आईसीएसई बोर्ड के सेंट पीटर्स कॉलेज से 97.8 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।
इस बार स्कूलों ने जिले के बजाय अपने यहां के ही टॉपर तलाशे। बोर्ड ने ही मेरिट लिस्ट जारी नहीं की थी। सीबीएसई 12वीं के परिणाम में अधिकतर स्कूलों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। दिल्ली पब्लिक स्कूल के 275 में से 123 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया है। तेजस्विनी सैनी 98.8, मिलिंद शेखर सिंह व अध्ययन बलूजा ने 98.4 फीसदी अंक प्राप्त किया है।
गायत्री पब्लिक स्कूल के गायत्री पब्लिक स्कूल के 28 विद्यार्थियों ने 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए है। सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर के 218 में से 28 विद्यार्थियों ने और जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के 72 में से 15 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। हालांकि गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम है।