कई स्कूलों में छात्र-छात्राएं अपना परिणाम जानने पहुंचे। परिणाम आने के बाद वह अपनी खुशी का इजहार करने लगे। इस बार भी फिरोजाबाद के मुकाबले शिकोहाबाद के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर दिखाया है। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को फोन करके बधाई दी।
मोबाइल पर देखा रिजल्ट
छात्र-छात्राओं को रिजल्ट के आने की जानकारी मिली तो वेबसाइट मोबाइल पर खोल ली। वेबसाइट पर रिजल्ट नहीं दिख सका। काफी देर तक वेबसाइट नहीं खुल रही थी। स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं ने संपर्क कर रिजल्ट जाना। मोबाइल से एसएमएस भेजकर छात्र-छात्राओं ने अंक जाने। छात्र-छात्राओं ने दोस्तों को वीडियो कॉल करके बधाई दी।
घर पर बनीं मिठाई और केक
कोरोना काल में लोग बाहर का खाना पसंद नहीं कर रहे हैं। लेकिन खुशी के मौके पर सेलीब्रेशन न हो, ऐसा भी संभव नहीं था। बच्चों के पास होने की खुशी में मम्मियों ने घर ही मिठाई बनाई। केक भी बनाकर सेलीब्रेशन किया।
दो परीक्षा न होने से मायूस हुए कई परीक्षार्थी
दो परीक्षाएं न होने से का संख्या में परीक्षार्थी मायूस थे। कई परीक्षार्थियों को मलाल था कि अगर कोरोना के कारण परीक्षाएं न टलती। जो पेपर शेष रह गए थे, उनमें अच्छा प्रदर्शन करते। इस पर कई शिक्षकों ने भी असंतोष व्यक्त किया है।