फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : कक्षा 12 अर्थशास्त्र प्रश्नपत्र आया सरल, छात्रों में खुशी

विज्ञापन
फोटो15शनि,छात्र।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सीबीएसई कक्षा 12 की अर्थशास्त्र परीक्षा तीन केंद्रों पर आयोजित की गई। प्रश्नपत्र अपेक्षा के अनुसार सरल आने से परीक्षार्थी र खुश नजर आए। कुल 322 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से केवल दो अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जेपी पब्लिक स्कूल केंद्र पर पंजीकृत सभी 65 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। एनआर पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 108 में से 107 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में पंजीकृत 149 में से 148 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
परीक्षा में राष्ट्रीय आय और संबंधित समुच्चय, मुद्रा और बैंकिंग, आय और रोजगार का निर्धारण, सरकारी बजट और अर्थव्यवस्था, भुगतान संतुलन, भारतीय आर्थिक विकास, स्वतंत्रता के बाद के विकास अनुभव, भारत की अर्थव्यवस्था के समक्ष वर्तमान चुनौतियां, भारत और इसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव आदि पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे गए।:
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों की बात
परीक्षा में मैक्रो इकोनॉमिक्स, टेबल, ग्राफ काफी सरल आई। इससे पेपर काफी अच्छा हो गया- सनी वर्मा, परीक्षार्थी

परीक्षा में न्यूमेरिकल के प्रश्न काफी सरल आए। अधिकतर प्रश्न पहले से ही तैयार किए हुए आने से पेपर अच्छा हुआ- सुरभि, परीक्षार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें