फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जर्जर यात्री प्रतीक्षालय बना खतरे का सबब, ध्वस्तीकरण की मांग

विज्ञापन
फोटो11 कासगंज-अतरौली मार्ग हजारा नहर पुल के पास बने जर्जर यात्री प्रतीक्षालय में दोपहर के समय
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-अतरौली मार्ग पर हजारा नहर के पास स्थित यात्री प्रतीक्षालय पूरी तरह जर्जर हो चुका है। वर्षों से उपेक्षित यह प्रतीक्षालय अब यात्रियों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। यदि समय रहते इसे नहीं गिराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

भवन की छत पूरी तरह टूट चुकी है और उसके खंभे भी छत से अलग हो गए हैं। प्रतीक्षालय की नींव इतनी कमजोर हो गई है कि वह किसी भी वक्त गिर सकता है। वर्तमान में प्रतीक्षालय का ढांचा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। रोजाना कई यात्री इसमें विश्राम करने आते हैं जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। लोग तेज धूप और बारिश से बचने के लिए भी इसका उपयोग करते हैं। स्थानीय निवासी राकेश, वीरेश, वीरपाल, बृजेश, राजू और नन्हें ने जिला प्रशासन से प्रतीक्षालय का तुरंत ध्वस्तीकरण कराने की मांग की है। ताकि किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सकेगा। साथ ही उन्होंने एक नए प्रतीक्षालय के निर्माण की भी मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें