फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई जीव विज्ञान की परीक्षा में 15 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं जीव विज्ञान व इंटर चित्रकला की परीक्षा शनिवार को हुई। जीव विज्ञान की परीक्षा में 15 और 10वीं की चित्रकला परीक्षा में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुदिती ग्लोबल एकेडमी में 12वीं की परीक्षा में पंजीकृत 177 परीक्षार्थियों में से नौ विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 10वीं की परीक्षा में पंजीकृत छह परीक्षार्थियों में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। एसबीआरएल एकेडमी में 12वीं जीव विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत सभी 98 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सेंट मैरीज स्कूल मैनपुरी में 12वीं जीव विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 65 परीक्षार्थियों में से एक परीक्षार्थी नहीं आया। पैराडाइज पब्लिक स्कूल मैनपुरी में 12वीं जीव विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 146 परीक्षार्थियों में से दो परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। यहां 10वीं चित्रकला परीक्षा में पंजीकृत 48 परीक्षार्थियों में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में 12वीं जीव विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 45 परीक्षार्थियों में से एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। डॉ. किरन सौजिया एजूकेशनल एकेडमी में 12वीं जीव विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 33 परीक्षार्थियों में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां 10वीं में पंजीकृत एक परीक्षार्थी उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें