फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आई महिला की मौत

विज्ञापन
14एमएनपी-04-कुरावली के गांव महादेवा में सड़क हादसे में वृद्धा की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौज? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। गांव महादेवा के पास शुक्रवार की शाम सड़क पार कर रही महिला बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज सैफई से गंभीर हालत में आगरा ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महादेवा निवासी 50 वर्षीय अतर प्यारी शुक्रवार की शाम करीब सात बजे घर के बाहर थीं। वह सड़क पार कर रहीं थीं, तभी मार्ग से गुजर रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख बाइक सवार वहां से भाग गए। परिजन घायल को अस्पताल ले गए। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई से देर रात परिजन आगरा ले जा रहे थे, तभी रास्ते में अतर प्यारी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की मौत से घर में मातम पसरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें