परिस्थिति के अनुकूल निर्णय
मई में परीक्षा कराए जाने का निर्णय बोर्ड ने परिस्थिति के अनुकूल लिया है। विद्यार्थी हित में यह सही फैसला है। पाठ्यक्रम को अच्छे से तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है।
-संजय तोमर, अध्यक्ष, नप्सा
मई में अच्छे से परीक्षाएं कराई जा सकेंगी
मई में ग्रीष्मकालीन अवकाश होता है। इस समय कोरोना संक्रमण के बचाव के उपायों को अपनाते हुए बोर्ड परीक्षाएं अच्छे से कराई जा सकती हैं। अच्छा निर्णय है।
-डॉ. सुशील गुप्ता, अध्यक्ष, अप्सा