आगरा सहित पूरे देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में सीबीएसई बोर्ड ने एक कड़ा फैसला लिया है। उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक में 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया है। आगरा में 10वीं में करीब साढ़े दस हजार छात्र हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा सहित पूरे देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में सीबीएसई बोर्ड ने एक कड़ा फैसला लिया है। उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक में 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया है। आगरा में 10वीं में करीब साढ़े दस हजार छात्र हैं।
विज्ञापन
देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है और 12वीं की परीक्षा स्थगित हुई है। यूपी बोर्ड के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का मत है कि सीबीएसई ने सही फैसला लिया है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए टाली जानी चाहिए।
आगरा में 10वीं में साढ़े दस हजार छात्र
सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में करीब साढ़े दस हजार छात्र हैं। परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों में उत्सुकता है कि आगे क्या होगा। वहीं 12वीं की परीक्षा में 11 हजार के करीब छात्र-छात्राएं हैं।