फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकरी में बंद घर से नकदी, जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। कस्बे की वाटर वर्क्स कॉलोनी में शुक्रवार रात चोरों ने बंद घर में चोरी की वारदात की। ताला तोड़कर घुसे चोर 16 हजार रुपये और जेवर चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार के लोग भांजी की शादी के लिए भात लेकर गए थे। शनिवार सुबह घर आने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

वाटर वर्क्स कॉलोनी निवासी राजेंद्र सेन सैलून संचालक है। शुक्रवार को वह घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ भांजी की शादी में भात देने बयाना गए थे। रात में चोर ताला तोड़कर घर में घुसे। घर से 16 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, पायल आदि जेवर उठा ले गए। शनिवार को सुबह घर पहुंचने पर पीड़ित ने घर के ताले टूटे देखे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने घटना की तहरीर फतेहपुर सीकरी थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें