फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से हैवानियत: अयोध्या के बाद... यहां नाबालिग से दरिंदों की दरिंदगी उजागर, घरवालों की बेबसी खून खौला देगी

Mon, 05 Aug 2024 07:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में छात्रा से हैवानियत की घटना सामने आई है। अयोध्या का मामला अभी थमा भी नहीं कि ताजनगरी में भी नाबालिग से दरिंदों की दरिंदगी उजागर हुई है। घरवालों की बेबसी देख आपका भी खून खौल उठेगा।
विज्ञापन
Girl Student - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक किशोरी से मोबाइल नंबर लेकर उसे परेशान करता था। पिछले दिनों दोस्त की मदद से उसे बाइक पर बैठाकर होटल में ले गया। दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो बना ली। उसके दोस्तों ने ब्लैकमेल कर रुपये और कुंडल ले लिए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। तीसरे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के एक होटल की है। किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। वह छह महीने पहले एक देवी जागरण में गई थी। परिजन ने पुलिस को बताया कि किशोरी की मुलाकात नौरंगपुर, कागारौल निवासी संदीप से हुई। संदीप ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद कॉल करने लगा। 

मिलने से मना करने पर धमकी देने लगा। परिजन को नहीं बताने पर आरोपी की हरकत बढ़ गई। 17 जुलाई की दोपहर संदीप अपने मित्र प्रेमनगर निवासी साजन के साथ आया। दोनों किशोरी को बाइक पर जबरन ले गए। पथौली स्थित एक होटल में संदीप ने दुष्कर्म किया।
 

कुंडल और रुपये भी छीन लिए

यही नहीं मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बना ली। आरोपी के साथी साजन और बॉबी ने कुंडल और 15 हजार रुपये ले लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। रविवार रात को आरोपी संदीप और साजन को गिरफ्तार किया गया। 
 
विज्ञापन

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि होटल राज राजेश्वरी में घटना होना बताया गया है। रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जाएंगे। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार आरोपी बॉबी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें