फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने का मामला आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाए जाने के मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दो व्यक्ति लाइसेंस जारी कराने का काम करते हैं। हालांकि अधिकारी अभी जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने के मामले पहले भी प्रकाश में आ चुके हैं। शुक्रवार की रात पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, सूत्रों के अनुसार पुलिस को चार लाइसेंस भी मिले हैं, जो कि जांच के दौरान फर्जी पाए गए हैं। उक्त लाइसेंस बनाने के मामले में दो लोगों के नाम सामने आए हैं।
यह लोग फर्जी ढंग से शस्त्र लाइसेंस जारी कराते थे। मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीओ सिटी अभय नारायण राय, इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप जांच में जुटे हैं। हालांकि अभी कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों की ओर से कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। सीओ सिटी ने बताया कि अभी जांच चल रही है। जांच पूर्ण होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें