फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठा निकला प्रधान पुत्र के अपहरण का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर (मैनपुरी)। गांव नगला बाग निवासी प्रधान पुत्र के अपहरण का मामला झूठा निकला। वह अपनी मर्जी से फिरोजाबाद गया था। बुधवार की रात पुलिस ने उसे फिरोजाबाद की एक कांच फैक्टरी से बरामद कर लिया। प्रधान पुत्र के लापता होने के मामले में लपगवां निवासी पांच लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रधान पुत्र के न्यायालय में बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला बाग निवासी प्रधान पुत्र अवधेश कुमार 17 अक्तूबर को घर से थाना एलाऊ क्षेत्र स्थित ससुराल जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया था। पहले तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। लापता अवधेश के सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर देख तीन लोगों ने फोन कर फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने फिरौती मांगने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 21 दिसंबर को अवधेश के भाई अजय कुमार ने गांव लपकवां निवासी पांच लोगों पर अगवा करने का मामला दर्ज करा दिया था।
इस बीच बुधवार रात फिरोजाबाद पुलिस के सहयोग से अवधेश को फिरोजाबाद के स्टेशन रोड स्थित एक कांच फैक्टरी में काम करते पकड़ लिया गया। थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था, वह गृहक्लेश के चलते बिना बताए घर से चला गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अवधेश के न्यायालय में बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वालों पर हो सकती है कार्रवाई
प्रधान पुत्र अपनी मर्जी से गृह क्लेश के चलते घर से चला गया था। उसके भाई ने विपक्षियों को फंसाने के लिए एक योजना के तहत लपकवां निवासी पांच लोगों पर आरोप लगा दिया। इतना ही नहीं एक झूठा गवाह तैयार कर नामजद लोगों की बातचीत को सुनने का दावा किया। झूठा मुकदमा दर्ज कराने के मामले में अब पुलिस शिकायतकर्ता के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है।
युवक फिरोजाबाद की एक कांच फैक्टरी में काम कर रहा था। वह पुलिस को मिल गया है, न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- मधुवन कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें