डीएम सीपी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत 21 फरवरी से 2 मार्च तक 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के लिए सभी माता पिता और अभिभावक अपने बच्चों और किशोरियों को पेट के कीड़े मारने की गोली एलबेंडाजोल अवश्य खिलाएं।
यह गोली चबाकर खानी है। जिससे बच्चों में कुपोषण, एनीमिया व पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जा सके। इससे बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार होगा। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत 7. 4740 लाख बच्चों और किशोरियों को यह एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। गोली को चबाकर ही खाना है और आवश्यकतानुसार पानी पीना है। 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली खिलाई जाएगी।