आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक में फ्रांस की पर्यटक अस्मा की मौत और समय से इलाज नहीं मिलने का मामला संस्कृति मंत्रालय तक पहुंच गया है। एएसआई व प्रशासन की रिपोर्ट के बाद महानिदेशक पर्यटन एवं संस्कृति ने प्रकरण की जांच के लिए संयुक्त महानिदेशक के नेतृत्व में 3 सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह टीम संभवत: शनिवार या रविवार को फतेहपुर सीकरी पहुंचकर घटना की जांच करेगी। एएसआई कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी। घटना के कारणों की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेंगी। दूसरी ओर, पुरातत्व विभाग ने अपनी रिपोर्ट भेजी मंत्रालय को भेज दी है।