फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सादाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा, भ्रष्टाचार के लगे थे आरोप

Sat, 11 Sep 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

विजिलेंस के मुताबिक, शिकायत में कहा गया था कि ट्रैक्टर की अनियमित रूप से खरीद की गई। ट्रैक्टर को किराये पर लेकर कार्य कराना था। मगर, यह खरीद लिया गया। 
विज्ञापन
आगरा: विजिलेंस थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन भाजुद्दीन के खिलाफ आगरा के विजिलेंस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की गई थी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अब विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।

2019 में दोबारा हुई शिकायत

विज्ञापन

एसपी विजिलेंस रवि शंकर निम ने बताया कि सादाबाद नगर पंचायत में वर्ष 2006 से लेकर 2011 तक भाजुद्दीन चेयरमैन रहे थे। वर्ष 2015 में उनके खिलाफ पूर्व विधायक रामसरन आर्य उर्फ लहटू ताऊ ने भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। उन पर अपने कार्यकाल में नियमों के विपरीत कार्य कराने और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे। इस पर विजिलेंस ने जांच की थी। मगर, कुछ दिन बाद ही शासन के निर्देश पर जांच स्थगित कर दी गईं। वर्ष 2019 में फिर से शिकायत की गई। इसके बाद जांच शुरू हुई। जांच के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी गई। शासन के आदेश पर पूर्व चेयरमैन भाजुद्दीन और तत्कालीन अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार शर्मा सहित अन्य के खिलाफ सरकारी संपत्ति के अमानत में खयानत, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, षड्यंत्र और भ्रष्टाचार निवारण
अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें चार और अन्य आरोपी हैं। अब विवेचना करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। भाजुद्दीन सादाबाद के रहने वाले हैं।
तीन बिंदुओं पर हुई जांच
विजिलेंस के मुताबिक, शिकायत में कहा गया था कि ट्रैक्टर की अनियमित रूप से खरीद की गई। ट्रैक्टर को किराये पर लेकर कार्य कराना था। मगर, यह खरीद लिया गया। इसके अलावा बिना अनुमोदन के कार्य कराने और उसके अनियमित रूप से भुगतान के आरोप लगे थे। इससे पूर्व चेयरमैन, ठेकेदार, अधिशासी अधिकारी ने लाभ प्राप्त किया। अधिशासी अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 
योगी का बड़ा फैसला: मथुरा का 10 वर्ग किमी क्षेत्र तीर्थ स्थल घोषित, शराब-मांस की बिक्री पर प्रतिबंध

आगरा: गैंगस्टर बेटे पर कार्रवाई, सदमे से मां की मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें