फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सक्रिय वाहन चोर गैंग: कमला नगर व आवास विकास से आठ दिन में चार कार चोरी, सीसीटीवी में कैद

Mon, 11 Oct 2021 01:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

इसी तरह सेक्टर तीन बी निवासी शिवम सक्सेना ने सात अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि रात में कार घर के पास स्थित होटल ग्वाल पैलेस के बाहर खड़ी थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पता चला कि रात तकरीबन 1:59 बजे सफेद रंग की कार से दो चोर आए। गाड़ी का लॉक खोलकर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा शहर में कार से आकर कार चोरी करने वाला गैंग सक्रिय है। पिछले आठ दिन में आवास विकास कॉलोनी और कमला नगर से चोरों ने दो-दो कार चोरी कर लीं। आवास विकास कॉलोनी में चोरों के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिल गए हैं। मगर, चोरों का गैंग अब तक नहीं पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर छह डी निवासी मनेंद्र सिंह की ईको गाड़ी चार अक्तूबर की रात को घर के बाहर खड़ी थी। रात तकरीबन तीन बजे स्विफ्ट डिजायर कार से दो चोर आए। इनमें से एक चोर ईको का लॉक खोलकर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
इसी तरह सेक्टर तीन बी निवासी शिवम सक्सेना ने सात अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि रात में कार घर के पास स्थित होटल ग्वाल पैलेस के बाहर खड़ी थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पता चला कि रात तकरीबन 1:59 बजे सफेद रंग की कार से दो चोर आए। गाड़ी का लॉक खोलकर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

ई ब्लाक, कमला नगर से गुरुग्राम निवासी मोहम्मद यासीन की क्रेटा कार चोरी कर ली गई। कमला नगर में उनकी ससुराल है। वह 30 सितंबर की रात को ससुराल आए थे। कार को घर के बाहर खड़ा कर दिया। दूसरे दिन चोरी का पता चला। उन्होंने थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज कराया  है।
एफ-ब्लाक, कमला नगर निवासी कुनाल गौड़  ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी स्कार्पियो गाड़ी 30 सितंबर को घर के बाहर खड़ी थी। कार एक अक्तूबर की तड़के चार बजे तक खड़ी थी। इसके बाद कार को चोरी कर लिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे, लेकिन कार का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं चोरी
चोरों ने पूर्व में शाहगंज के सोरों कटरा से डॉक्टर दंपती की कार चोरी की थी। कार में 20 लाख से अधिक के सर्जिकल उपकरण भी रखे हुए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन चोर आज तक नहीं पकड़े जा सके। इसी तरह आवास विकास कॉलोनी में झारखंड से आए एक परिवार की कार को चोरी कर लिया गया था। उन्होंने भी पुलिस से शिकायत की। सीसीटीवी कैमरे में कार से आए चोर कैद हो गए थे। मगर, घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। छह महीने पहले न्यू आगरा से व्यापारी की कार को चोर घर के बाहर से चोरी करके ले गए थे। अर्जुन नगर में मथुरा जेल अस्पताल के डॉक्टर की कार चोरी की थी।

कार चोरी करने वाले गैंग की धरपकड़ के लिए एसओजी और स्वाट टीम को लगाया गया है। दो-तीन गैंग चिह्नित भी किए गए हैं। गैंग के सदस्यों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। वाहनों को भी बरामद किया जाएगा। - विकास कुमार, एसपी सिटी 

आगरा मांगे एम्स: अपने ‘एम्स’ में मिलेगा हर मर्ज का इलाज, नहीं जाना होगा दिल्ली

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें