फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कार सवार युवकों ने बाइक सवार पर झोंकी फायर, पैर में गोली लगने से घायल; अस्पताल में भर्ती

Thu, 07 Mar 2024 10:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कार सावर युवकों ने बाइक सवार पर फायर झोंकी। पैर में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
गोली लगने से घायल कुलदीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की देर रात कार सवार लोगों ने बाइक सवार युवक पर फायर झोंक दी। युवक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इससे वह वहीं पर गिर गया। आसापास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के लालऊ ओवर ब्रिज के पास जगनेर रोड की है। यहां कुलदीप (28) बाइक पर साथी अमित और रामचंद्र के साथ खेरागढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी समय थार कार पर आए कुछ लोगों ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली कुलदीप के पैर में लगी। इससे वह बाइक सवार तीनों लोग गिर गए। 
 
वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। घटना देख आसपास के लोग भी आ गए। बाइक सवार किसी तरह खड़े हुए। साथी घायल कुलदीप को लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस पारिवारिक विवाद की बात कह रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें