फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने रोकी बस, यात्रियों में मची चीख पुकार

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! बस को कार सवारों द्वारा ओवरटेक किये जाने की सूचना पर सुभाष तिराहे पर वाहनों की चेकिंग ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कार सवार युवकों द्वारा सुभाष तिराहा पर रोडवेज बस को ओवर टेक कर रोक लिया। बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर उत्तर थाने से फोर्स सुभाष तिराहे पर पहुंच गया। बस और कार पुलिस थाने ले आई। यहां देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

घटनाक्रम रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे सुभाष तिराहा का है। आगरा से कानपुर जा रही फजलगंज डिपो की बस को कार सवार लोगों ने ओवर टेक कर सुभाष तिराहा पर रोक लिया। इसे लेकर कार सवार और बस कंडक्टर के बीच विवाद हो गया। इस बीच उत्तर थाने से फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस बस और कार सवार लोगों को थाने ले आई। यहां बस कंडक्टर अर्जेश कुमार ने बताया कि कार सवार लोग टूंडला से बस का पीछा कर रहे थे। लूट की आशंका को देखते हुए बस को चालक द्वारा रास्ते में कहीं पर नहीं रोका गया था। सुभाष तिराहा पर सुरक्षित स्थान महसूस करते हुए बस को रोका गया, तो कार सवार लोग विवाद करने पर आमादा हो गए। थानाध्यक्ष उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि बस कंडक्टर और कार सवारों में ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के कारण कार्रवाई नहीं की गई है। बस फजलगंज डिपो की थी जो आगरा से कानपुर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें