दो वाहनों के बीच दब गई थी कार
परिजनों ने बताया कि हादसे में रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी थी। चालक ने बस रोकी नहीं और कार को घसीटता ले गया था। कार आगे चल रही लोडर गाड़ी (डीसीएम) से जा टकराई। लोडर पलट गया था। कार दो वाहनों के बीच में दब गई थी। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि मरने वालों की पहचान हीराकुंज काॅलोनी, देवरी रोड (सदर) निवासी जयदीप सिंह भदौरिया (55) व कल्याणपुर, भोगांव (मैनपुरी) निवासी दीपक मिश्रा (36) के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें - UP: भीमनगरी का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी, 15 अप्रैल को आ रहे हैं आगरा को मुख्यमंत्री करेंगे