फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, दो की मौत, पत्नी घायल

Sat, 20 Jul 2019 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
ट्रक में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से गोरखपुर जा रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग कार ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। 
विज्ञापन


गोरखपुर के मोहल्ला पीपीगंज निवासी अनिल कुमार (32) पत्नी ज्योती (30) के साथ शुक्रवार को दिल्ली से स्कार्पियो से लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहुंची तभी तेज गति से आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। जीप सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसे की जानकारी होते ही पेट्रोलिंग कार मौके पर पहुंची और घायलों को जीप से निकालकर यूपीडा एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद चालक प्रशांत (28) निवासी भीठी थायपुर गोरखपुर को मृत घोषित कर दिया घायल दंपती को सरकारी ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद भेज दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस के इंतजार में चार घंटे तड़पते रहे घायल 
एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में दंपती घायल हो गया। इमरजेंसी से उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने सरकारी एंबुलेंस 108 और 102 को कई बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस दौरान घायल दंपती इमरजेंसी में परेशान हुए।

घायल अनिल कुमार की हालत बिगड़ गई और उन्हें आक्सीजन देनी पड़ी। ज्यादा हालत बिगड़ने पर परिजन दंपती को प्राइवेट एंबुलेस से ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां इलाज के दौरान घायल अनिल की मौत हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें