फतेहाबाद (आगरा)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन एक पर रविवार शाम कानपुर की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार में बैठे चार लोग घायल हो गए। इसमें महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कार कानपुर निवासी राकेश सिंह चला रहे थे। कार में उनका भतीजा पंकज सिंह, पत्नी साधना और भाभी मीरा देवी सवार थीं। माइल स्टोन एक पर पहुंचते ही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए। जिसमें साधन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।