फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने ट्रोला सवार लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवारों ने ट्रोला सवार लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

- साइड लगने का आरोप, दोनों पक्षों के सात लोग घायल, ट्रोला के शीशे भी तोड़े,
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद हाईवे पर साइड लगने से नाराज कार सवारों ने ट्रोला सवार लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर को पीटा। ट्रोला के शीशे भी तोड़ दिए। इस घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगाें को हिरासत में लिया और घायलों को उपचार के लिए भेजा। ट्रोला गुरुग्राम से एक नामी कंपनी की बाइक लेकर छत्तीसगढ़ जा रहा था।
औरैया के गांव दयालपुर निवासी सुनील कुमार गुरुग्राम से ट्रक में एक नामी कंपनी की बाइक लेकर छत्तीसगढ़ जा रहा था। ट्रक में 60 बाइक लदी हुई थीं। ट्रोला में उसके साथ राजन सिंह निवासी राजपुर, कानपुर देहात, सुंदरम दीक्षित निवासी दयालपुर और वेदप्रकाश निवासी अजीतमल, जिला औरैया सवार थे। चालक सुनील बृहस्पतिवार सायं साढ़े चार बजे करीब फिरोजाबाद हाईवे पर उसायनी स्थित चंद्रा पेट्रोल पंप पर ट्रोला में डीजल डलवा रहा था। तभी दो कार से सवार 12 से अधिक युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। ट्रोल से कार में रगड़ मारने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव में भागे ट्रोला सवार लोगों को कार सवारों ने दौड़ा-दौड़कर पीटा। ट्रोला के शीशे भी तोड़ दिए। अचानक हुए हमले से ट्रोला सवार घबरा गए। हालांकि बाद में दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इससे पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। पेट्रोल पंप मैनेजर ओमवीर सिंह की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के सोनू निवासी सैफई, इटावा, राजेश निवासी करहल मैनपुरी, रंधीर निवासी करहल, विकास निवासी बरनाहल, अजय यादव निवासी उमरी, मध्य प्रदेश समेत ट्रोला सवारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए भेजा है। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें