फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगाए गए युवकों को कैंटर ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। बाईपास से निकले हाइवे पर बुधवार की सुबह दौड़ लगा रहे दो युवकों को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं साथी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी 20 वर्षीय मोहित शाक्य पुलिस सेवा में जाने की इच्छा रखता था। वह 12वीं पास कर चुका था और रोजाना हमउम्र साथी सागर के साथ कुरावली से निकलने वाले बाईपास पर दौड़ लगाने जाता था। बुधवार की सुबह वह दौड़ लगा रहा था तभी मार्ग से गुजर रहे कैंटर ने दोनों युवकों को रौंद दिया। मोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सागर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। दोपहर बाद मोहित के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें