फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत... एक की हालत नाजुक; पुलिस ने परिजन को ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Wed, 02 Oct 2024 12:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कैंटर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। 
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों को खदेड़ती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह कैंटर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने मार्ग में जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग करके लोगों को खदेड़ा। 

विज्ञापन


हादसा खंदौली थाना क्षेत्र में आगरा-हाथरस मार्ग पर हुई। तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर देने के ताफी देर बाद पुलिस ने आने से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।  

विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने एंबुलेंस चालक को पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ले बल प्रयोग करके लोगों को खदेड़ा। इसके बाद एंबुलेंस घायल और शवों को लेकर जा सकी। उधर मौके पर फायदा उठाकर आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें