फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में युवती की मौत पर मोमबत्ती जला दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
आश्रम रोड पर कानपुर में युवती की मौत के बाद मोमबत्ती जला श्रद्धांजलि देते युवा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के आश्रम रोड पर सामाजिक कार्यकर्ता अनमोल शाक्य के नेतृत्व में युवाओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान कानपुर के कल्याणपुर के अंतर्गत गुलमोहर अपार्टमेंट में दुष्कर्म का शिकार हुई युवती की मौत पर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

अनमोल शाक्य ने कहा कि युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसको दसवीं मंजिल से नीचे फेंक कर मार दिया गया। इस घटना के आरोपी डेयरी मालिक ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। ऐसे दरिंदे को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। युवाओं ने मांग की कि इस मामले को फास्ट ट्रैक अदालत में चलाया जाए। घटना में तत्परता दिखाने हेतु उन्होंने कानपुर पुलिस का धन्यवाद भी व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अनुराग राजपूत, उर्मिलेश यादव, आशु, मोनी बाबा, प्रशांत, विक्रम, अनुज कठेरिया, रजत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें